पिंड्रा: बड़ागांव पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक से बंद घरों की रेकी कर रहे थे
वाराणसी की बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने चोरी के लिए चोरी की बाइक से निकले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट के वाहन से दोनों आते दिखे, रोके जाने पर यह बाइक वापस लेकर भागने लगे। घेराबंदी कर पकड़े जाने के बाद चोरी में प्रयुक्त उपकरण और चोरी की बाइक बरामद हुई।