मांगरौल: भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने माली समाज के स्नेह मिलन समारोह में माली/सैनी युवा अधिवेशन की घोषणा की
Mangrol, Baran | Mar 16, 2026 माली समाज का स्नेह मिलन समारोह व सामूहिक भोज कालीसिंध नदी के तट पर स्थित 1200 वर्ष पुराने चोमेश्वर महादेव मंदिर बड़ोद में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। समारोह में अंता मांगरोल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व शिव सुमन ने किया।