सीसवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिसाया मुख्यालय पर गुरुवार को प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत भवन, राजीव गांधी सेवा केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय उच्च माध्यमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। विद्यालयों में प्रधानाचार्य व स्टाफ ने विद्यार्थियों के साथ परिसर की सफाई..