लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष सभागार में सोमवार की संध्या 4 बजे मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं राष्ट्रीय शिक्षा प्रोत्साहन योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम द्वारा राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।