भगवानपुर: दहिया गांव: निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद महिला की मौत, शव रखकर सड़क जाम, कार्रवाई की मांग
भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिपरा-समसा पथ पर दहिया गांव स्थित गणपति नर्सिंग होम के समीप बुधवार की सुबह करीब छः बजे प्रसव के बाद एक महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क को अवरुद्ध कर निजी क्लीनिक के संचालकों पर कार्रवाई की मांग की।