लखीसराय: किऊल थाना की अवैध बालू पर कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जब्त
लखीसराय। जिले में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ किऊल थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है।रविवार की संध्या 4:15 पर सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के आधार पर किऊल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान थाना क्षेत्र के खगौर किऊल नदी के पास छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जबत किया गया है।