लखीसराय: कवैया थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
लखीसराय। कबैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाबी मोहल्ला से लगभग 20 किलो गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।साथ ही गांजा तस्कर के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है।गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान कबैया थाना क्षेत्र के गांधी टोला निवासी संजीव कुमार के रूप में की गई। गुरुवार की संध्या 5:00 बजे प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी।