कासगंज: जिले में यातायात पुलिस और एआरटीओ ने अनाधिकृत रूप से 63 ऑटो में लगे पायदानों को कटवाया
शुक्रवार को यातायात पुलिस और एआरटीओ ने पायदान पर खड़ा करवा के यात्रा करवाने वाले ऑटो चालकों पर कार्रवाई की। इस दौरान कासगंज के अमांपुर रोड, सोरों रोड़, मिरहची रोड, मोहनपुर रोड पर अनाधिकृत रूप से 63 ऑटो पर लगे पायदानों को कटवाया गया। ताकि ऑटो चालक सवारियों को पायदान पर खड़ा करवा कर यात्रा न करवा सके। इस दौरान ऑटो चालकों को एकत्रित कर जागरूक भी किया गया।