खरगापुर: मझगुवां गांव में एक व्यक्ति के साथ उसके ही छोटे भाई ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मझगुवां गांव में एक व्यक्ति के साथ उसके ही छोटे भाई ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है,व्यक्ति के परिजनों द्वारा बताया गया कि व्यक्ति का छोटा भाई अपने ही पिता को गाली दे रहा था और जब बड़े भाई ने गाली का विरोध किया,तब छोटे भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी,व्यक्ति ने थाने में शिकायत की है, पुलिस ने मामला दर्ज किया है।