खरगापुर: दरगुवा गांव में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक महिला की बिगड़ी हालत, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
टीकमगढ़ जिले के दरगुवा गांव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, बताया गया कि महिला अपने घर पर थी तभी उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई, परिजन घटना के बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर किया गया ।