खरगापुर: चंद्रपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ एक शख्स ने की मारपीट, मामला दर्ज
चंद्रपुरा गांव में खेमचंद नाम के व्यक्ति के साथ एक शख्स द्वारा मारपीट की गई है। जानकारी के मुताबिक बृजनंदी नाम का शख्स खेमचंद के भाई हल्के कुशवाहा के साथ गाली गालौच कर रहा था। खेमचंद ने गाली गलौज का विरोध किया तभी बृजनंदी ने खेमचंद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे खेमचंद घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाना में शिकायत की और पुलिस ने मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।