खरगापुर: वनपुरा बुजुर्ग गांव में एक बालक के साथ उसके ही चाचा ने की मारपीट, पुलिस ने मामला किया दर्ज
वनपुरा बुजुर्ग गांव में एक बालक के साथ उसके ही चाचा ने मारपीट की। बताया गया कि बालक का चाचा शराब के नशे में बालक के भाइयों के साथ गाली-गलौज कर रहा था व जब बालक ने गाली-गलौज का विरोध किया तब उसके चाचा ने उसके साथ डंडों से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना की शिकायत थाने में की गई है जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।