खरगापुर: धर्मपुरा गांव में एक युवक के साथ एक व्यक्ति ने शराब के नशे में की मारपीट, एसपी कार्यालय में दिया गया आवेदन
धर्मपुरा गांव में एक युवक के साथ गांव के एक शख्स ने मारपीट की है। युवक अपने घर के सामने खड़ा हुआ था, तभी गांव का ही एक व्यक्ति शराब के नशे में युवक के साथ गाली गलौज करने लगा और जब गाली गलौज का युवक ने विरोध किया तो उस व्यक्ति ने युवक के साथ मारपीट कर दी। युवक की थाने में सुनवाई नहीं हुई है, इसी को लेकर युवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की है।