पिपरई: पिपरई में 23 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर
प्रशासन ने बुधवार को शाम लगभग 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पिपरई के शासकीय महाविद्यालय में 23 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में चेकमेट सर्विसेज, मदरसन सम्मी, भारतीय जीवन बीमा निगम सहित विभिन्न कंपनियां शामिल होंगी।