अमृत देवासी ह#त्याकांड: मां और 80 वर्षीय नानी सात दिन से भूख हड़ताल पर : जालोर। अमृत देवासी ह#त्याकांड में तीन साल बाद भी आरोपियों की गि#रफ्तारी नहीं होने पर मृतक की मां और बुजुर्ग नानी अनशन पर बैठी हैं। मां रति देवासी और 80 वर्षीय नानी पिछले सात दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रही हैं। सोमवार को परिजनों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई हैं। परिजनों ने देवासी समाज सहित सर्व समाज से न्याय की लड़ाई में सहयोग की अपील की। साथ ही मंत्री ओटाराम देवासी और रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी से हस्तक्षेप की मांग की। मां के अनुसार, विधायक जोगेश्वर गर्ग और मंत्री ओटाराम देवासी ने फोन पर जल्द गि#रफ्तारी का भरोसा दिया था। हालांकि, सात दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिवार निराश है। परिजनों का कहना है कि अब तक कोई जनप्रतिनिधि या जिम्मेदार अधिकारी धरनास्थल पर नहीं पहुंचा। 27 जून 2023 को अमृत रिश्तेदार की बारात में शामिल होने खारा गांव गया था, जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। अगले दिन तालाब में उसका शव मिला था; परिजन ह#त्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गि#रफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Jalor, Jalor | Oct 12, 2026