थरथरी: थरथरी बीडीओ ने प्रखंड की सात पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
थरथरी प्रखंड के बीडीओ गौरी कुमारी ने सोमवार की शाम करीब तीन बजे प्रखंड के सात पंचायत में होने वाले चुनाव को लेकर मतदान केंद्र का नीरीक्षण किया। नीरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर आवश्यक साफ-सफाई, बिजली , पानी के लिए पंचायत कर्मी को निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष व समिति सदस्यों का चुनाव कराया जाना है। तिथि अभी घोषित नहीं है।