थरथरी: मोसिमपुर से शराब और गुंजरचक गांव से देसी कट्टा बरामदगी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश
चंडी थाना क्षेत्र के मोसिमपुर गांव से शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे सावा दो लीटर चुलाया देशी शराब के साथ रामदहीन चौधरी व गूँजरचक गांव के पास से बाइक पर बैठे धर्मवीर यादव, मुकेश कुमार, वीकास कुमार से एक देशी कट्टा व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। इसकी जानकारी अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दिया।