थरथरी: भतहर गांव में देवी मंदिर निर्माण के दौरान गुंबद गिरने से राजमिस्त्री सहित तीन लोग हुए जख्मी
भतहर गांव में बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे देवी मंदिर निर्माण के दौरान गुंबद गिरने से राजमिस्त्री सहित तीन लोग जख्मी हो गया है। जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थरथरी में कराया गया । जहाँ से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया। घटना के सबन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि भतहर गांव में देवी स्थान मंदिर का निर्माण के दौरान गुंबद गिर गया।