थरथरी: ढिबरा पर गांव में रास्ता घेरने के विवाद पर हुई मारपीट, रिटायर्ड होमगार्ड जख्मी
थाना क्षेत्र के ढिबरापर गांव में शनिवार को करीब दस बजे रास्ता घेरने के विवाद में हुई मारपीट में रिटायर्ड होमगार्ड किशोरी प्रसाद जख्मी हो गया। घटना के सबंध में रिटायर्ड होमगार्ड किशोरी प्रसाद ने बताया कि गांव के ही प्रमोद आम रास्ता को घेर रहा था। जब मैं और मेरी बहु रास्ता घेरने से मना करने गई तो प्रमोद ने हाथ मे हसुआ लेकर हमपर चला दिया। जिससे हम जख्मी गो गए।