थरथरी: चंडी प्रखंड कार्यालय के पास बाइक की चपेट में आने से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत
चंडी प्रखंड कार्यालय के पास 5 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे बाइक की चपेट में आकर युवक गोखुलपुर निवासी आनंद राम जख्मी हो गया था। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। इलाज के दौरान शनिवार की देर रात करीब ग्यारह बजे युवक की मौत हो गयी। घटना के सबन्ध में गोखुलपुर गांव के वार्ड पार्षद राकेश रौशन ने बताया कि मृतक चंडी बाजार से दुकान का सामान लाने गया था।