थरथरी: गुंजरचक गांव के पास चंडी पुलिस ने बुलेट बाइक पर सवार तीन बदमाशों को एक कट्टा व चार कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
चंडी थाना क्षेत्र के गुंजरचक गांव के पास पुलिस ने गुरुवार की शाम करीब आठ बजे एक बुलेट बाइक पर सवार 3 बदमाशों को कट्टा व 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाइक सवार तीनों बदमाश मेला में आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा था। गिरफ्तार युवक भीमसेन बिगहा निवासी वीकास कुमार उर्फ भोला, मुकेश कुमार व धर्मवीर यादव हैं। इसकी जानकारी अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दिया।