जोधपुर: सेंट्रल जेल के बंदी की अस्पताल में हुई मौत के बाद हुआ विवाद, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप
सेंट्रल जेल के एक बंदी की अस्पताल में मौत के बाद विवाद पैदा हो गया है।परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी थी।54 साल के जगदीश की आज MDM अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।उसे CHB पुलिस ने भूखंड के कागजात की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था,परिजनों ने शव उठाने से इनकार करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।