जोधपुर: रेलवे स्टेशन रोड पर युवकों के बीच हुए झगड़े में एक युवक ने चाकू से किया हमला,CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
जोधपुर के रेलवे स्टेशन रोड पर शनिवार रात को युवकों के बीच झगड़ा हो गया इसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला किया, इसके बाद युवक घायल हो गया उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाए गया। सूचना के बाद उदय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जब तक सभी युवक फरार हो गए। तो वही पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।