जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर पहुंचे,कहा दुष्कर्म के मामले में कठोर कार्रवाई हो मैंने सरकार से आग्रह किया
जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दुष्कर्म के मामले में कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बात कर कहां है कि इन मामलों में जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें, उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार से भी आग्रह किया है कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाए और सबसे सख्त सजा मिले।