जोधपुर: रातानाडा स्थित सेंट्रल जेल में बंदी की इलाज के दौरान हुई मौत, लंबे समय से बीमार था बंदी
जोधपुर के रातानाडा स्थित सेंट्रल जेल में आज रविवार को जगदीश नाम के बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई, बंदी जगदीश लंबे समय से बीमार था, वह सेंट्रल जेल में फर्जी पट्टे प्रकरण में जेल में सजा काट रहा था। सूचना के बाद रातानाडा थाना पुलिस जेल पहुंची और आगे अनुसंधान में जुटी।