जोधपुर: राज. हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में वकील भ्रमण के लिए निकले, जस्टिस मनोज गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में वकील भ्रमण के लिए निकले,वकीलों का दल कुंभलगढ़ और हल्दीघाटी का भ्रमण करेगा। कार्यवाहक महासचिव विजेंद्र पुरी ने बताया कि वकीलों के दल के भ्रमण के लिए सुबह 7:30 बजे हाई कोर्ट के हेरिटेज परिसर से रवाना हुए।वकीलों के दल को जस्टिस मनोज गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।