जोधपुर: जोधपुर वन विभाग की टीम ने आज रविवार को किया आदमखोर लेपर्ड का रेस्क्यू
राजसमंद के मोरवड गांव में 6 दिन पहले महिला को मारने वाले आदमखोर लेपर्ड को आज रविवार को रेस्क्यू कर लिया गया है। जोधपुर वन विभाग के ट्रॅकुलाइजर करने वाले बंसीलाल ने बताया कि पिछले 5 दिन से लेपर्ड को पकड़ने के लिए अलग-अलग पॉइंट पर पिंजरे लगाए गए थे इसके साथ ही वन विभाग की टीम जंगल में संभव ठिकानों पर खोज भी कर रही थी।