मऊगंज में बच्ची को टक्कर मारकर भागे बाइक सवार, गांजे से भरी बोरी फेंककर हुए फरार!
ग्रामीणों की भीड़ जुटते ही छोड़ गए नशे की खेप, बोरी में मिले करीब एक-एक किलो के 26 बंडल गांजा
रीवा/मऊगंज। मऊगंज जिले के प्रतापगंज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बाइक सवारों ने एक बच्ची को टक्कर मार दी और मौके से भागने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख बाइक सवार गांजे से भरी बोरी फेंककर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, बोरी की जांच करने पर उसमें करीब एक-एक किलो वजन के 26 बंडल गांजा बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही हनुमना पुलिस मौके पर पहुंची और गांजे को जब्त कर लिया।
तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस
बाइक सवारों के फरार होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। फरार बाइक सवारों की पहचान और उनकी तलाश भी जांच का अहम हिस्सा है।
आखिर कहां जा रही थी गांजे की खेप?
प्रतापगंज की इस घटना ने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्ची को टक्कर मारने के बाद गांजे से भरी बोरी छोड़कर भागने वाले बाइक सवार आखिर कौन थे और उनके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।
तलाश न्यूज समाचार | सीधी
आपकी आवाज, आपका अखबार
#Mauganj #RewaNews #MPNews #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #hanumanapolice