Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
No video available

इंदौर: इंदौर में अब जुग्गी बस्ती का सौंदर्यीकरण, ग्रीन स्लम कांसेप्ट के अंतर्गत हो रहा बदलाव #Indorenews #swaccahindore #breakingnewsindore

Indore, Indore | Sep 10, 2021

MORE NEWS

शादी की खुशियां मातम में बदली, हर्ष फायरिंग में मामा की मौत

शादी की खुशियां मातम में बदली, हर्ष फायरिंग में मामा की मौत

Indore, Indore | Jun 29, 2026

*आईटीआई इंदौर एवं आईआईटी इंदौर मिलकर कौशल विकास को देंगे नई दिशा*
इंदौर, 28 जून 2026
 शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर की प्राचार्य श्रीमती रीना सोलंकी एवं ट्रेनिंग, प्लेसमेंट एवं अपरेंटिसशिप एडवाइजर श्री विपिन पुरोहित ने 27 जून 2026 को आईआईटी इंदौर के 14वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने आईआईटी इंदौर की विभिन्न अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं (Labs) का अवलोकन किया तथा दोनों संस्थानों के मध्य कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण, नवाचार एवं विद्यार्थियों के क्षमता संवर्धन हेतु एमओयू (Memorandum of Understanding) की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
 बैठक में इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि आईटीआई इंदौर एवं आईआईटी इंदौर के संयुक्त प्रयासों से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण, नवाचार एवं अनुसंधान-आधारित अधिगम के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल युवाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रदेश में कौशल विकास को नई गति प्रदान करेगी।
---
#JansamparkMP 
#indore
#इंदौर

*आईटीआई इंदौर एवं आईआईटी इंदौर मिलकर कौशल विकास को देंगे नई दिशा* इंदौर, 28 जून 2026 शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर की प्राचार्य श्रीमती रीना सोलंकी एवं ट्रेनिंग, प्लेसमेंट एवं अपरेंटिसशिप एडवाइजर श्री विपिन पुरोहित ने 27 जून 2026 को आईआईटी इंदौर के 14वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने आईआईटी इंदौर की विभिन्न अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं (Labs) का अवलोकन किया तथा दोनों संस्थानों के मध्य कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण, नवाचार एवं विद्यार्थियों के क्षमता संवर्धन हेतु एमओयू (Memorandum of Understanding) की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि आईटीआई इंदौर एवं आईआईटी इंदौर के संयुक्त प्रयासों से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण, नवाचार एवं अनुसंधान-आधारित अधिगम के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल युवाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रदेश में कौशल विकास को नई गति प्रदान करेगी। --- #JansamparkMP #indore #इंदौर

Indore, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

*मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित नागरिकों के लिए इंदौर में तीन दिवसीय निःशुल्क रिहायशी शिविर का आयोजन*
---
*3 से 5 जुलाई तक महेश्वरम, इंदौर में लगेगा शिविर, देशभर के विशेषज्ञ देंगे चिकित्सा एवं पुनर्वास सेवाएं*
इंदौर, 28 जून 2026
  मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित बच्चों एवं युवाओं के समग्र स्वास्थ्य, पुनर्वास तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से सोसाइटी फॉर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, इंदौर द्वारा इंडियन एसोसिएशन फॉर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (IAMD), सोलन के सहयोग से "एम.डी. वॉरियर्स  तीन दिवसीय निःशुल्क रिहायशी शिविर-2026" का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 3 से 5 जुलाई 2026 तक महेश्वरम, रिंग रोड, रेडिसन ब्लू के पीछे, इंदौर में आयोजित होगा।
 मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एक गंभीर एवं प्रगतिशील आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें शरीर की मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोर होती जाती हैं। समय के साथ प्रभावित व्यक्ति दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हो सकता है। हालांकि वर्तमान में इस बीमारी का पूर्ण उपचार उपलब्ध नहीं है, लेकिन समय पर निदान, नियमित फिजियोथेरेपी, हाइड्रोथेरेपी तथा समुचित पुनर्वास सेवाओं के माध्यम से रोगियों के जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार संभव है।
 इसी उद्देश्य से आयोजित इस विशेष रिहायशी शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से अनुभवी चिकित्सक एवं पुनर्वास विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इनमें IAMD, सोलन की अध्यक्ष सुश्री संजना गोयल, न्यूरोलॉजिस्ट एवं मस्कुलर डिस्ट्रॉफी विशेषज्ञ डॉ. गिरिराज चांडक (हैदराबाद), आयुर्वेद, फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र कौशिक (नई दिल्ली) तथा IAMD सोलन की विशेषज्ञ टीम शामिल रहेगी।
 शिविर के दौरान प्रतिभागियों को फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास सेवाएं, हाइड्रोथेरेपी, योग, ध्यान एवं प्राणायाम, जेनेटिक काउंसलिंग, स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श, मनोवैज्ञानिक परामर्श, पोषण एवं आहार संबंधी मार्गदर्शन, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां तथा देखभालकर्ताओं (केयरगिवर्स) के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
 हाइड्रोथेरेपी सत्रों का आयोजन देवा स्विमिंग इंस्टीट्यूट, रिंग रोड, इंदौर में विशेषज्ञों की देखरेख में किया जाएगा, जहां प्रतिभागियों को उपचारात्मक जल व्यायाम का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त न्यूरोलॉजिस्ट, मनोवैज्ञानिक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, होम्योपैथिक चिकित्सक, दंत चिकित्सक एवं आहार विशेषज्ञों द्वारा भी विशेष परामर्श प्रदान किया जाएगा।
 शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक मस्कुलर डिस्ट्रॉफी प्रभावित प्रतिभागी एवं उनके एक अभिभावक के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। यह संपूर्ण आयोजन स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को बिना किसी आर्थिक बोझ के विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सके।
 सोसाइटी फॉर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, इंदौर के मुख्य मार्गदर्शक श्री सुनील न्याती ने कहा कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित परिवार अनेक शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य केवल चिकित्सा एवं पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों में आशा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार करना भी है। उनका प्रयास है कि मध्य भारत के प्रत्येक मस्कुलर डिस्ट्रॉफी प्रभावित परिवार तक गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवाएं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन पहुंच सके।
 संस्था के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि यह शिविर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित बच्चों एवं युवाओं के लिए एक समग्र पुनर्वास पहल है, जिसमें चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, हाइड्रोथेरेपी, परामर्श, मनोसामाजिक सहयोग एवं परिवार मार्गदर्शन जैसी सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्था ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित परिवारों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है।
 पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए श्री अरुण कुमार मिश्रा – 9826768103, डॉ.कोमल ठाकरे – 7828867779 और डॉ. नम्रता भदौरिया – 6386096959 से संपर्क किया जा सकता है।
#JansamparkMP 
#indore
#इंदौर
Jansampark Madhya Pradesh

*मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित नागरिकों के लिए इंदौर में तीन दिवसीय निःशुल्क रिहायशी शिविर का आयोजन* --- *3 से 5 जुलाई तक महेश्वरम, इंदौर में लगेगा शिविर, देशभर के विशेषज्ञ देंगे चिकित्सा एवं पुनर्वास सेवाएं* इंदौर, 28 जून 2026 मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित बच्चों एवं युवाओं के समग्र स्वास्थ्य, पुनर्वास तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से सोसाइटी फॉर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, इंदौर द्वारा इंडियन एसोसिएशन फॉर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (IAMD), सोलन के सहयोग से "एम.डी. वॉरियर्स तीन दिवसीय निःशुल्क रिहायशी शिविर-2026" का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 3 से 5 जुलाई 2026 तक महेश्वरम, रिंग रोड, रेडिसन ब्लू के पीछे, इंदौर में आयोजित होगा। मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एक गंभीर एवं प्रगतिशील आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें शरीर की मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोर होती जाती हैं। समय के साथ प्रभावित व्यक्ति दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हो सकता है। हालांकि वर्तमान में इस बीमारी का पूर्ण उपचार उपलब्ध नहीं है, लेकिन समय पर निदान, नियमित फिजियोथेरेपी, हाइड्रोथेरेपी तथा समुचित पुनर्वास सेवाओं के माध्यम से रोगियों के जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार संभव है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस विशेष रिहायशी शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से अनुभवी चिकित्सक एवं पुनर्वास विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इनमें IAMD, सोलन की अध्यक्ष सुश्री संजना गोयल, न्यूरोलॉजिस्ट एवं मस्कुलर डिस्ट्रॉफी विशेषज्ञ डॉ. गिरिराज चांडक (हैदराबाद), आयुर्वेद, फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र कौशिक (नई दिल्ली) तथा IAMD सोलन की विशेषज्ञ टीम शामिल रहेगी। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास सेवाएं, हाइड्रोथेरेपी, योग, ध्यान एवं प्राणायाम, जेनेटिक काउंसलिंग, स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श, मनोवैज्ञानिक परामर्श, पोषण एवं आहार संबंधी मार्गदर्शन, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां तथा देखभालकर्ताओं (केयरगिवर्स) के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। हाइड्रोथेरेपी सत्रों का आयोजन देवा स्विमिंग इंस्टीट्यूट, रिंग रोड, इंदौर में विशेषज्ञों की देखरेख में किया जाएगा, जहां प्रतिभागियों को उपचारात्मक जल व्यायाम का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त न्यूरोलॉजिस्ट, मनोवैज्ञानिक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, होम्योपैथिक चिकित्सक, दंत चिकित्सक एवं आहार विशेषज्ञों द्वारा भी विशेष परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक मस्कुलर डिस्ट्रॉफी प्रभावित प्रतिभागी एवं उनके एक अभिभावक के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। यह संपूर्ण आयोजन स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को बिना किसी आर्थिक बोझ के विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सके। सोसाइटी फॉर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, इंदौर के मुख्य मार्गदर्शक श्री सुनील न्याती ने कहा कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित परिवार अनेक शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य केवल चिकित्सा एवं पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों में आशा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार करना भी है। उनका प्रयास है कि मध्य भारत के प्रत्येक मस्कुलर डिस्ट्रॉफी प्रभावित परिवार तक गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवाएं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन पहुंच सके। संस्था के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि यह शिविर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित बच्चों एवं युवाओं के लिए एक समग्र पुनर्वास पहल है, जिसमें चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, हाइड्रोथेरेपी, परामर्श, मनोसामाजिक सहयोग एवं परिवार मार्गदर्शन जैसी सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्था ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से प्रभावित परिवारों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए श्री अरुण कुमार मिश्रा – 9826768103, डॉ.कोमल ठाकरे – 7828867779 और डॉ. नम्रता भदौरिया – 6386096959 से संपर्क किया जा सकता है। #JansamparkMP #indore #इंदौर Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026