🔥 इंदौर बायपास पर कंटेनर में भीषण आग, तीन कारें जलकर खाक🔥
इंदौर के बिचौली बायपास क्षेत्र में होटल प्रेसिडेंट के सामने सर्विस लेन पर एक कंटेनर में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कंटेनर में आग लगी।
कंटेनर हरियाणा से टाटा मोटर्स की कारें लेकर इंदौर आ रहा था। इसमें लोड 8 कारों में से कई की पहले ही डिलीवरी हो चुकी थी, जबकि कंटेनर में बची तीन कारें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थान: बिचौली बायपास, इंदौर
#Indore #IndoreNews #FireIncident #BypassNews #MadhyaPradesh
Indore, Indore | Nov 21, 2026