भाजपा के मनीष मामा और कांग्रेस के चिंटू चौकसे की जुगलबंदी ने मचाया धमाल!
‘तेरा जैसा यार कहां’ गाने पर दोनों नेताओं ने मिलाए सुर, वीडियो बना चर्चा का विषय।
इंदौर। राजनीति में एक-दूसरे के आमने-सामने रहने वाले भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। भाजपा पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा ‘मामा’ और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने एक मंच पर मशहूर गाने ‘तेरा जैसा यार कहां’ पर शानदार जुगलबंदी पेश की।
मौका था मनीष मामा के पिता स्वर्गीय रामजीलाल शर्मा की 18वीं पुण्यतिथि पर आयोजित भजनांजलि कार्यक्रम का। दोनों नेताओं की इस संगीतमय जुगलबंदी को देखकर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेता भी मुस्कुराते नजर आए।
राजनीतिक मतभेदों से इतर दोस्ती और आपसी सौहार्द का यह नजारा अब इंदौर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
राजनीति अलग, दोस्ती के सुर एक!
#Indore #ManishMama #ChintuChouksey #MPPolitics #PoliticalNews
Indore, Indore | Nov 21, 2026