पोड़ैयाहाट: सावन की पहली सोमवारी को पोड़ैयाहाट और गोड्डा के शिवालियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सावन की पहली सोमवारी को पोड़ैयाहाट और गोड्डा के शिवालियों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातः काल से ही नर नारी मंदिर में महादेव को जल अर्पण के लिए तत्पर दिखे। गुड़मेश्वर धाम , सिंहेश्वर नाथ और गोड्डा के रत्नेश्वर धाम में भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने भी सुरक्षा बलों की तैनाती की थी।