प्रतापगढ़: भूपियामऊ चौराहे से अपहरण और दुष्कर्म से संबंधित 1 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
उ0नि0 अनीश कुमार यादव मय हमराह का0 रवि प्रकाश यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वाँछित वारण्टी, विवेचना के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आकाश पुत्र मुंशी उर्फ राजेन्द्र कुमार निवासी मुकूनपुर भाटी थाना कोहंडौर प्रतापगढ़ को कोतवाली देहात के भूपियामऊ चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार की शाम 4 बजे जेल भेज दिया।