प्रतापगढ़: पालूपुर गांव से अपहरण के मामले में 1 वांछित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
कोहंडौर के थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में उ0नि0 सीताराम यादव मय हमराह म0का0 हिना दुबे द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता को थानाक्षेत्र कोहंडौर के ग्राम पालूपुर से गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई महिला को सोमवार की शाम 5:30 बजे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया।