इटाढ़ी: बक्सर में 31 जुलाई को रोजगार मेला, 50 पदों पर मौके पर भर्ती; ग्रेटर नोएडा में मिलेगी नौकरी
Itarhi, Buxar | Jul 30, 2026 जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से 31 जुलाई को रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैम्प संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा। जॉब कैम्प में गिलानी इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल प्राइवेट लिमिटेड भाग लेगी।