मोकामा नगर परिषद वार्ड नंबर 7 में पेयजल संकट: 2 सालों से बंद पड़ी नल-जल योजना, ग्रामीण परेशान
मोकामा: मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 के निवासियों को भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'नल-जल योजना' देखरेख के अभाव में पिछले 2 वर्षों से पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। योजना के तहत लगाए गए उपकरण और ढांचा (जल प्लांट/बोरिंग) लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे स्थानीय लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।
#Mokama #पटना #नल #जल #मोकामा
Mokameh, Patna | Aug 22, 2026