घोसवरी के गोसाईं गाँव से 5 दिन पहले लापता हुए विक्रम का अहम् सुराग मिला है।विक्रम को 12 अगस्त को मोकामा स्टेशन से मोकामा हावड़ा ट्रेन पकड़ हावड़ा की तरफ जाते देखा गया है।
लगातार 5 दिनों से घोसवरी थाने कि पुलिस विक्रम की तलाश में परेशान थी। लगातार खोजबीन और घंटो कैमरे खंगालने के बाद विक्रम के अहम सुराग मिलने से विक्रम के परिजनों और गाँव वालों को अब उम्मीद की किरण दिखी है।आशा है विक्रम जल्दी मिले.
तस्वीर ग्रामीणों द्वारा थाना घेराव की है।अगर विक्रम मिलता है तो यह घोसवरी थाने की अहम सफलता के रूप में देखा जायेगा। जिस तरीके से घटनाक्रम बढ़ रहे थे,मामला बेहद गंभीर था।होप विक्रम घर वापस आये 🙏🏻
#Ghoswari #Howrah #Mokama #patna
Mokameh, Patna | Aug 18, 2026