*संबल योजना के हितग्राहियों को मिली अनुग्रह सहायता राशि*
जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी व्हीसी कक्ष में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीना पाण्डेय की अध्यक्षता में जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत श्रमिक परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। पन्ना जिले के 205 प्रकरणों में भी हितग्राहियों को 4 करोड़ 52 लाख रूपए की सहायता राशि मिली। जिले के हितग्राहियों को सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु तथा स्थायी अपंगता के प्रकरणों में सहायता राशि का लाभ मिला।
शाहनगर विकासखण्ड के सर्वाधिक 100 श्रमिक परिवार लाभांवित हुए, जबकि गुनौर ब्लॉक के 40, पवई ब्लॉक के 33, पन्ना ब्लॉक के 16, अजयगढ़ ब्लॉक के 9 तथा नगरीय निकाय पन्ना के 4, गुनौर के 2, पवई के एक प्रकरणों में हितग्राहियों को सहायता राशि प्राप्त हुई है। इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा हितग्राहीगण भी उपस्थित रहे।
Panna, Panna | Aug 25, 2026