Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
rajtaknewsofficial011
11 दिवसीय अखंड रामधुन के समापन पर विशाल भंडारा सम्पन्न,कृषि उपज मंडी देवेंद्रनगर प्रांगण में हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Panna, Panna
| Aug 25, 2026
MORE NEWS
टीईटी परीक्षा के विरोध मे शिक्षको ने काली पट्टी बॉध कर जताई नाराजगी,शिक्षक साथियों ने परीक्षा फार्म न भरने के लिए ली शपथ
Panna, Panna | Aug 25, 2026
प्रकृति की खूबसूरती और ग्लास ब्रिज का रोमांच—बृहस्पति कुंड का यह नजारा बना रहा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र
Panna, Panna | Aug 25, 2026
*पन्ना विधायक ने ग्राम पटीबजरिया एवं तारा में जन समस्या निवारण शिविर में सुनीं समस्याएं* *कलेक्टर के साथ नवीन बसाहट स्थल का किया निरीक्षण* -------------- पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर ऊषा परमार सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत विस्थापित ग्राम के परिवारों की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए ग्राम पटीबजरिया एवं तारा का भ्रमण किया तथा विस्थापित ग्रामवासियों की गंभीरतापूर्वक समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों को आश्वस्त किया गया कि नवीन बसाहट स्थल पर आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल संचालन सहित पेयजल, सड़क और नाली निर्माण जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इसके अलावा नवीन विस्थापित परिवारों को आसानी से खाद्यान्न वितरण सहित बच्चों का स्कूल में प्रवेश भी सुनिश्चित कराया जाएगा। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शासन स्तर से महत्वाकांक्षी एवं लाभकारी परियोजना में बेहतर रूप से लोगों के विस्थापन और पुर्नवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सुनियोजित रूप से प्रभावितजनों का व्यवस्थापन ही शासन की मुख्य मंशा है। इसके बावजूद भी कतिपय कारणोंवश अब तक मुआवजा राशि से वंचित जनों को शीघ्र राशि का भुगतान मिलेगा। दस्तावेजों में त्रुटिपूर्ण आयु दर्ज होने संबंधी मामलों के निराकरण के लिए शिविर एवं मेडिकल टेस्ट के जरिए आयु निर्धारण का निर्णय भी लिया गया है। पन्ना विधायक द्वारा जिला प्रशासन को संबंधितजनों के वांछित दस्तावेजों की पूर्ति के मकसद से अविलंब आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों द्वारा जायज हक की मांग करना उनका अधिकार है। इसी के परिणामस्वरूप पुनर्वास राशि में बढ़ोत्तरी सहित भविष्य की सुविधाओं व विकास की कार्ययोजना भी बनाई गई है। नवीन बसाहट स्थल पर व्यवस्थित रूप से मकान निर्माण सहित अन्य मूलभूत विकास और निर्माण के कार्य भी करवाए जाएंगे।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्थित तरीके से ग्राम की बसाहट सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामवासियों से भी मॉडल ग्राम बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से आवश्यकता मुताबिक पुनः सर्वे के लिए भी कहा।
Panna, Panna | Aug 25, 2026
संभागीय प्रतियोगिता ताइक्वांडो में 7 पदक प्राप्त शालेय संभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदकों के साथ पन्ना का शानदार प्रदर्शन
Panna, Panna | Aug 25, 2026
*संबल योजना के हितग्राहियों को मिली अनुग्रह सहायता राशि* जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी व्हीसी कक्ष में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीना पाण्डेय की अध्यक्षता में जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत श्रमिक परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। पन्ना जिले के 205 प्रकरणों में भी हितग्राहियों को 4 करोड़ 52 लाख रूपए की सहायता राशि मिली। जिले के हितग्राहियों को सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु तथा स्थायी अपंगता के प्रकरणों में सहायता राशि का लाभ मिला। शाहनगर विकासखण्ड के सर्वाधिक 100 श्रमिक परिवार लाभांवित हुए, जबकि गुनौर ब्लॉक के 40, पवई ब्लॉक के 33, पन्ना ब्लॉक के 16, अजयगढ़ ब्लॉक के 9 तथा नगरीय निकाय पन्ना के 4, गुनौर के 2, पवई के एक प्रकरणों में हितग्राहियों को सहायता राशि प्राप्त हुई है। इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा हितग्राहीगण भी उपस्थित रहे।
Panna, Panna | Aug 25, 2026
*कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई टीएल बैठक* कलेक्टर ऊषा परमार ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों की साप्ताहिक टीएल बैठक में जनसमस्याओं के निराकरण पर गंभीरतापूर्वक फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में ए ग्रेड की बजाय विभाग द्वारा शिकायतों को कम करने पर जोर दिया जाए। स्कूल शिक्षा विभाग की अधिक संख्या में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों विशेषकर अतिथि शिक्षकों से संबंधित प्रकरणों को अभियान मोड में निराकृत करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए। कलेक्टर श्रीमती परमार ने कहा कि आगामी जन विश्वास अभियान के शिविरों के पूर्व 100 एवं 50 दिवस वाली सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए शिकायतकर्ता को समक्ष में बुलाकर एवं सुनकर शिकायत को संतुष्टिपूर्वक बंद कराएं। इसी तरह लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अधिसूचित विभागवार नागरिक सेवाओं की समीक्षा कर समय सीमा में प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। टीएल बैठक में भूमि आवंटन, न्यायालयीन जवाबदावा, वन विभाग से संबंधित मुद्दों सहित कल्दा-अमदरा सड़क निर्माण तथा केन-बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित ग्रामों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। टीएल बैठक में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Panna, Panna | Aug 25, 2026
पन्ना में जल जीवन मिशन की समीक्षा पर कलेक्टर ऊषा परमार सख्त बंद नल-जल कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश, लापरवाह ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई समय सीमा में परियोजनाएं पूरी कर हर गांव तक शत-प्रतिशत पेयजल पहुंचाने पर जोर
Panna, Panna | Aug 25, 2026
पन्ना के दीपक खरे ने बढ़ाया जिले का मान उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर हुआ चयन मध्य प्रदेश में रहकर की तैयारी, परिवार और शहर में खुशी की लहर
Panna, Panna | Aug 25, 2026