हुज़ूर: भोपाल में नाबालिग छात्राओं से दिनदहाड़े छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Huzur, Bhopal | Feb 12, 2025 भोपाल में दिनदहाड़े नाबालिग छात्राओं से सरेराह छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 15साल की नाबालिग छात्रा ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ कटारा हिल्स थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद बुधवार को आरोपी की गिरफ्तारी की गई।