हुज़ूर: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले भोपाल के 20 इलाकों से हटाया गया अतिक्रमण
Huzur, Bhopal | Feb 12, 2025 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) से पहले भोपाल मेंअतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो रही है। बुधवार को नगरनिगम ने 20 बड़े इलाकों से अतिक्रमण हटाया। जिन होटलोंमें मेहमान रहेंगे, उसके आसपास अवैध कब्जे तोड़ गए। वार्ड -50 स्थित रेडिसन होटल के पास से कच्चे -पक्के निर्माण हटाए गए| वहीं जेसीबी और डंपर की मदद से सड़क किनारे पड़ी रेत और गिट्टी जब्त की गई|