हुज़ूर: भोपाल मंत्रालय में स्वास्थ्य शिविर का तीसरा दिन, सुरक्षाकर्मियों और उनके परिवारों की हुई निःशुल्क जाँच
Huzur, Bhopal | Feb 12, 2025 मंत्रालय में आयोजित 4 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का बुधवार को तीसरा दिन था। संत रविदास जयंती की छुट्टी होने के बावजूद शिविर में बड़ी संख्या में मंत्रालय के सुरक्षाकर्मी और उनके परिवार के सदस्य स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे।चिकित्सकों की टीम ने सभी की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क दीं।