हुज़ूर: भोपाल के तलैया थाने में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया
Huzur, Bhopal | Feb 12, 2025 सायबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए थाना तलैया में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एसआई सृष्टि गुप्ता ने नागरिकों को सायबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए और सतर्क रहने की अपील की| एसआई सृष्टि गुप्ता ने बताया कि बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी, ओटीपी, एटीएम पिन, आधार नंबर या पर्सनल डिटेल किसी के साथ साझा ना करें|