सदर: हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' थीम के साथ 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आगाज
Sadar, Allahabad | Sep 9, 2026
गर्भवती व धात्री महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के बेहतर पोषण व स्वास्थ्य को समर्पित 9वें ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ की बुधवार को जनपद में औपचारिक शुरुआत हो गई। यह अभियान 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष पोषण माह का मुख्य थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ निर्धारित किया गया है।