बसंतराय: बसंत राय में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम
बसंत राय थाना क्षेत्र के जमनीकोला गांव में मंगलवार को 3:00 बजे दिन में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक की पहचान जमनीकोला गांव निवासी नक्षत्र यादव उर्फ हड्डी यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नक्षत्र यादव अपने घर के समीप बैठे हुए थे इसी दौरान अचानक तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई