बहादुरपुर: बहादुरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थान से दो लोगों से 72 और 68 लीटर कच्ची शराब की ज़ब्त, दोनों को किया गिरफ्तार
जानकारी अनुसार बहादुरपुर पुलिस ने ग्राम बांसखेड़ी के आगे VIP रोड पर 65 वर्षीय पहलवान पुत्र भौनया पारदी निवासी ग्राम माधोगढ़ थाना कचनार से 10800 रुपए कीमत की 72 लीटर एवं कोचा डैम के पास VIP रोड पर 45 वर्षीय तोतीराम पुत्र चैना पारदी निवासी ग्राम माधोगढ़ थाना कचनार से 10200 रुपए कीमत की 68 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब जप्त कर गिरफ्तार किया है।