बहादुरपुर: ग्राम मथाना निवासी युवक के साथ दो लोगों ने लात-घूसों से की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
बहादुरपुर थाने में ग्राम मथाना थाना निवासी 18 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र सीताराम अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम में उसके घर के सामने ग्राम के ही अभिषेक अहिरवार,चंदन अहिरवार ने उसके साथ लात घूसों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं अश्लील गालियां दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।