बहादुरपुर: ग्राम बेलई स्थित वेयरहाउस से 38 क्विंटल सोयाबीन हुई चोरी, बहादुरपुर थाने में दर्ज हुआ मामला
बहादुरपुर थाने में 51 वर्षीय बृज किशोर पुत्र बद्री प्रसाद शर्मा निवासी अशोकनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई की कोई अज्ञात चोर ग्राम बेलई में स्थित देवसाॅट एक्स वेयरहाउस से शटर खोलकर 30 किलो सोयाबीन की 120 कट्टी,90 किलो सोयाबीन की तीन बोरी कुल 38 क्विंटल सोयाबीन कीमती 90 हजार रुपए चोरी कर ले गया है। बहादुरपुर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है।