टेका के एक व्यक्ति को 14 लीटर देसी महुआ शराब के साथ कोमाखान पुलिस ने किया गिरफ्तार
14 लीटर देसी महुआ शराब के साथ टेका के एक व्यक्ति को कोमा खान पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी शिवानंद ठाकुर के द्वारा अपने घर में शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था ,सूचना पर कोमा खान पुलिस की टीम ने मौके पर से 14 लीटर देसी महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।