*अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रैली का हुआ आयोजन*
डीडवाना-कुचामन, 11 अक्टूबर।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर डीडवाना-कुचामन जिला मुख्यालय पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन गौरव चौधरी उप निदेशक, महिला अधिकारिता के निर्देशन में किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी ली। इस दौरान कार्यालय सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता डीडवाना - कुचामन से साल्ट रोड पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली का आयोजन किया गया तथा कार्यालय में महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया तथा इसे एक सामाजिक बुराई के प्रति सभी को सजक व जागरूक रहकर समाज में इसे रोकने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलवाई गई इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग में कार्यरत समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Oct 11, 2026